Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

चंदौली में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से मौत:टिकुरिया गांव में संजय यादव की जान गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया


                 चंदौली में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से मौत:टिकुरिया गांव में संजय यादव की जान गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

चंदौली में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से मौत:टिकुरिया गांव में संजय यादव की जान गई, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

चंदौली जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर जंगल और पहाड़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अंतर्गत टिकुरिया गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। 42 वर्षीय संजय यादव के ऊपर देर रात 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर नागेंद्र कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। संजय यादव के परिवार में उनकी पत्नी हीरावती और मां माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे हैं, संदीप यादव जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, और गोलू जो बीए के छात्र हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने भी इस हादसे का कारण बिजली विभाग की अनदेखी को बताया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर बिजली विभाग के जेई राजेश कुमार ने भी बिजली का तार गिरने से हुई संजय की मौत की पुष्टि की और कहा कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *