DniNews.Live

चंदौली में रामनवमी शोभायात्रा:शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन

चंदौली जनपद में रामनवमी शोभायात्रा के मद्देनजर शुक्रवार शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। विशेष रूप से मुगलसराय से वाराणसी जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और शोभायात्रा के सुचारु संचालन के लिए लिया गया है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर स्थित श्री राम नवमी शोभायात्रा समिति द्वारा शुक्रवार शाम को शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुरुष, महिला और बच्चों के साथ मूर्तियां, वाहन और धार्मिक वाद्य यंत्र शामिल होंगे। यह शोभायात्रा दुलहीपुर से महाबलपुर कोयला मंडी तक जाएगी, जहां मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद एफसीआई रोड से होते हुए वापस दुलहीपुर पहुंचकर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए रूट डायवर्जन का फैसला किया गया है। रूट डायवर्जन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डायवर्जन के तहत, चंदासी के कोयला मंडी से दुलहीपुर होते हुए पड़ाव की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी तरह, एफसीआई गोदाम से साहुपुरी की तरफ और कटेसर से साहुपुरी होते हुए एफसीआई गोदाम की तरफ भी भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कटेसर से पड़ाव होते हुए चंदासी के कोयला मंडी जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री रोकी गई है। पड़ाव चौराहा से दुलहीपुर और चंदासी कोयला मंडी की तरफ भी भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *