चंदौली के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार देर रात जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला और आवश्यक रजिस्टरों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नवागत एसपी आकाश पटेल का स्वागत किया और उन्हें अपना परिचय देते हुए अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि चंदौली के पूर्व एसपी आदित्य लांग्हे का तबादला फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया है। उनकी विदाई मंगलवार को पुलिस लाइन में की गई थी। आकाश पटेल इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन में एसीपी के पद पर तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी आकाश पटेल ने कार्यालय कर्मचारियों के साथ प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कुछ देर तक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद की मौजूदा स्थिति पर अनौपचारिक चर्चा भी की।

Leave a Reply