चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब से एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान मुगलसराय के कसाब महाल निवासी जाहिद पुत्र स्वर्गीय जिलानी शाह के रूप में हुई है। जाहिद ईद के पर्व से दो दिन पहले से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अनिल कुमार पांडेय और आलू मिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि युवक के तालाब में डूबने की परिस्थितियों का पता चल सके। मृतक के परिजनों ने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। यह ईद के त्योहार के दौरान दो दिनों में डूबने से हुई तीसरी मौत है।

Leave a Reply