![]()
चंदौली में गेहूं के खेत में आग लगी:3 बीघा खड़ी फसल जलकर राख, जांच जारी
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुंडलिया गांव में बुधवार शाम छविराम सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब तीन बीघा खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अनिल चौबे ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक किसान छविराम सिंह का काफी नुकसान हो चुका था। जफरपुर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पीड़ित किसान की तहरीर प्राप्त कर ली गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल भी घटनास्थल पर मौजूद थे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा प्रदान करने और आग लगने के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply