DniNews.Live

चंदौली में आरएसएस स्वयंसेवकों का पथ संचलन:संगठन के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया नगर भ्रमण

चंदौली जिला मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल पथ संचलन निकाला। यह पथ संचलन चंदौली नगर के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर से शुरू हुआ, जिसमें पूर्ण गणवेश में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया, जहां नगरवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन की अध्यक्षता करते हुए प्रयागराज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बृजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र हित के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र की रक्षा और सनातन धर्म के सम्मान की भावना से विकसित यह संगठन आज अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, जिसने सौ वर्षों का सफर पूरा किया है। मुख्य वक्ता मनोज ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक देश, राष्ट्र और समाज हित में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों को त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय रक्षा का संकल्प दिलाया जाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया है। मनोज ने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग की सहायता करता है और आपदा काल में लोगों की मदद करता है। उन्होंने बताया कि संघ की उत्पत्ति का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है और यह संगठन विगत 100 वर्षों से समाज में विभिन्न परिवर्तनों को ध्यान में रखकर अनवरत कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि देश और समाज में समता व समरसता के साथ संघ का कार्य आगे बढ़ते हुए विश्व शांति की तरफ अग्रसर है। इस अवसर पर अजय, संजय, सुमित सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, धनजी गुप्ता, सुशील, लवकुश, अनिल, गुरदीप सिंह, सतीश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, राकेश गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राघव, अभिषेक जायसवाल, विवेक सिंह धीरज, महेंद्र सेठ, रितेश सिंह, सुरेश, श्याम सुंदर, रिशु, महेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *