चंदौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्याज से लदे ट्रक से 70 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जेठमलपुर तिराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जिसमें चालक ने प्याज लदा होने की बात कही। जब पुलिस टीम ने ट्रक की गहन तलाशी ली, तो प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 407 पेटियों में 3654 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है।
शराब की पेटियों के ऊपर प्याज की बोरियां को रखा पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की खेप मध्य प्रदेश के शिवपुरी से लोड की गई थी, जिसे बिहार के दरभंगा जनपद ले जाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर प्याज की बोरियां लाद दी गई थीं। इस कार्रवाई का खुलासा रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय तस्करी का मामला है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply