DniNews.Live

चंदौली डीएम ने दो अभियानों का किया शुभारंभ:संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान हुए शुरू

चंदौली कलेक्ट्रेट में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय और बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के साथ मिलकर इन अभियानों की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर एक रैली को रवाना किया। इससे पहले, कलेक्ट्रेट में प्रतिभावान छात्रों को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएम गर्ग ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन अभियानों को पूरे माह तक प्रभावी ढंग से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। देखें, 3 तस्वीरें… संचारी रोग अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग और निकाय प्रशासन के अधिकारियों को सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करना और छात्रों को शिक्षित करना है। इसके साथ ही, प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करेंगे।
खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में अभियान के संचालन के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो लगातार इसकी निगरानी करेंगे। इस दौरान, जिलाधिकारी ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक स्कूल से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी और इसमें हर नागरिक को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *