DniNews.Live

चंदौली के चार अभ्यर्थियों ने पास की UPPCS परीक्षा:आकांक्षा सिंह सहित चार का चयन, जिले में खुशी का माहौल

चंदौली के चार मेधावियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें अमिलाई गांव की आकांक्षा सिंह और मिथिलेश कुमार सिंह, पीडीडीयू नगर की कंचन गुप्ता और सकलडीहा के सर्वेश कुमार शामिल हैं। इन सभी की सफलता से उनके परिवारों और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। चहनिया ब्लॉक के महदेवा अमिलाई निवासी कमलेश सिंह, जो गाजीपुर में आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर हैं, की बेटी आकांक्षा सिंह ने यूपीपीसीएस में 84वां रैंक प्राप्त किया है। आकांक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल परुशरामपुर से, इंटरमीडिएट सनबीम स्कूल वाराणसी से, स्नातक बीएचयू से और एमएससी दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।
उनके बड़े भाई अनुराग सिंह ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। वहीं, पौनी गांव के मिथिलेश कुमार सिंह ने भी यूपीपीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। उनके गांव के युवाओं ने इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत और विश्वास से सपनों को साकार करने की प्रेरणा बताया है। पीडीडीयू नगर की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी कुमारी कंचन गुप्ता ने अपनी लगन और परिश्रम से सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर चयन प्राप्त किया है। कंचन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने पीडीडीयू नगर के केंद्रीय विद्यालय और बीएचयू से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था, जिसे उन्होंने हासिल कर दिखाया। सकलडीहा के पीजी कॉलेज के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन भी यूपीपीसीएस परीक्षा में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। सर्वेश के चयन के बाद पीजी कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों में भी उत्साह का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *