DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदन यादव राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बनें युवा प्रदेश अध्यक्ष:गयाजी में जदयू को छोड़ा; कहा- बड़े पैमारे पर संगठन का विस्तार करेंगे

गयाजी में जदयू के प्रदेश सचिव पद पर रहे चंदन यादव ने पार्टी से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चंदन यादव को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदन यादव के गयाजी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। जगह-जगह नारे लगा कर स्वागत हुआ। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस बदलाव को जिले की राजनीति में अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बड़े पैमाने पर संगठन का विस्तार होगा इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि पार्टी का यह तीसरा स्थापना दिवस है और इसी अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने दावा किया कि जिले में बड़े पैमाने पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। उनका कहना था कि आने वाले दिनों में लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। यह पार्टी का लक्ष्य रखा गया है। चंदन यादव ने कहा कि युवाओं को राजनीति में भागीदारी देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जदयू के एक सक्रिय चेहरे का इस तरह दल बदलना स्थानीय राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। खासकर युवा राजनीति में इसका असर आने वाले दिनों में साफ दिख सकता है।


https://ift.tt/scUOmg1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *