DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदन मिश्रा हत्याकांड;फिल्मी स्टाइल में कोर्ट परिसर में दिखा बादशाह:चला देब गोली त केहू ना बोली गाने पर रील बनवाई; यूजर्स बोले-जिले का बाहुबली है

18 जुलाई 2005 की सुबह अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा को गोलियों से भून दिया गया। शूटर्स की टीम को जो शख्स लीड कर रहा था उसका नाम तौसिफ ऊर्फ बादशाह था। वो अस्पताल में अपने लोगों के साथ पिस्टल लेकर घुसका है। चंदन मिश्रा के कमरे में सबसे पहले एंट्री करता और फिर सभी दनादना फायरिंग करने लगते हैं। चंदन मिश्रा की हत्या के बाद फिल्मी स्टाइल में तौसीफ अपने गुर्गों के साथ भाग निकलता है। पटना में दिनदहाड़े इस वारदात से पुलिस सन्न रह जाती है। जैसे-तैसे बादशाह को कोलकाता से अरेस्ट किया जाता है। बादशाह बेऊर जेल में बंद है। अब उसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसे बाहुबली बताया जा रहा है। सबसे पहले बादशाह का नया वीडियो देखिए सोशल मीडिया पर तौसीफ उर्फ बादशाह के नाम से बनाई गई आईडी से हाल के दिनों में लगातार 6-7 पोस्ट हो रहे हैं। इसमें से तीन पोस्ट पटना सिविल कोर्ट परिसर के हैं, जिसमें वह हाथ में हथकड़ी लगाए कोर्ट परिसर में हई जिले का बाहुबली..चला देब गोली त केहू ना बोली गाने पर रील शूट कराते दिख रहा है। अब जानिए तौसिफ ऊर्फ बादशाह कौन है पटना के पारस हॉस्पिटल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाला शूटर तौसीफ सुर्खियों में हैं। उसके नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट चल रहे है, जिसपर उसका REEL वायरल हो रहा है। फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ की मां टीचर है। वो खुद पटना के महंगे स्कूल सेंट कैरेन से पढ़ाई की है। लेकिन पैसा-पावर पाने की लालसा में उसने क्राइम की दुनिया में एंट्री की और वो बादशाह बनना चाहता है। इसलिए अपना नाम तौसीफ बादशाह लिखता है। राजनेता, बिल्डर और बादशाह बनने के इरादे से बना सुपारी किलर तौसीफ का पूरा नाम तौसीफ रजा है। पिता पटना जंक्शन के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। मां स्कूल टीचर हैं। पिता तौसीफ को पढ़ा लिखाकर अच्छा और नेक इंसान बनाना चाहते थे। इसलिए शहर के महंगे स्कूलों में से एक सेंट कैरेन में एडमिशन कराया। तौसीफ स्कूलिंग के समय से चकाचौंध में पड़ गया। कम समय में करोड़पति बनने की चाहत में बिल्डर से सुपारी किलर बन गया। उसने एक राजनीतिक पार्टी के संपर्क में भी आया। नेता जी से मुलाकात की और शहर में अपने बैनर-पोस्टर भी लगवाए। अब जानिए गैंगस्टर चंदन मिश्रा के बारे में गैंगस्टर चंदन मिश्रा कौन था, हत्या करने वाले शेरू गैंग के ऐलान कर के मर्डर करता था चंदन मिश्रा चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था ‘कल मारेंगे’। उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। बादशाह और उसके साथियों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा का मर्डर किया और भाग निकले। गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर को 3 तस्वीरों से समझिए
मर्डर के बाद क्लीन शेव कराया 17 जुलाई काे पारस हॉस्पिटल में तौसीफ, शूटर्स को लीड कर रहा था। तौसीफ दूसरे फ्लोर पर चंदन मिश्रा के रूम में गया तो वो सबसे आगे था। उस वक्त उसके बाल-दाढ़ी बढ़े हुए थे। हत्या करने के बाद जब वह पटना से गया, रांची होते हुए कोलकाता भागा। घटना के बाद तौसीफ जब कोलकाता पहुंचा तो उसकी निगाह बिहार की खबरों पर थी। घटना की अपडेट ले रहा था। इसी बीच उसे अपना फुटेज दिखा। इसके फौरन बाद वो पास के सैलून में गया और पुलिस से बचने के लिए अपना क्लीन शेव कराकर अपना हुलिया बदलने की कोशिश की। ताकि अगर पटना पुलिस फोटो कोलकाता पुलिस काे भेजती है ताे पहचान में न आ सके। जानकारी के अनुसार, तौसीफ पटना का डॉन बनना चाहता था।
बिना एडवांस तौसीफ ने किया मर्डर बताया जाता है कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए तौसीफ को कोई एडवांस पेमेंट नहीं हुई थी। तौसीफ ने बिना पैसे के ही चंदन मिश्रा का मर्डर कर दिया। हालांकि, ये बताया जा रहा है कि 5 लाख की पेमेंट मास्टरमाइंड को दी गई थी। निशु के घर मर्डर की प्लानिंग, कोलकाता में पहले से होटल बुक था पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तौसीफ के मौसेरे भाई निशु के घर पर ही चंदन की हत्या की साजिश रची गई थी। तौसीफ 17 जुलाई की सुबह चंदन की हत्या के बाद निशु के समनपुरा स्थित घर पर गया। वहां से निशु की कार से ही तौसीफ, निशु, उसकी गर्लफ्रेंड, हर्ष और भीम गया, बरही, रांची होते कोलकाता भाग गए। वारदात को अंजाम देने से पहले 16 जुलाई काे इन लोगों ने कोलकाता के एक होटल में रूम बुक कराया था। निशु और तौसीफ मैसेरे भाई बताए जाते हैं। निशु खान पटना के समनपुर का रहने वाला है। समनपुरा वही इलाका है, जहां पारस अस्पताल है। शूटर्स समनपुरा से ही आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद समनपुरा से होते हुए ही निकले थे।


https://ift.tt/NT3Hqzr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *