DniNews.Live

घायल मां-बेटी का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज:कार में घुस गया था बिजली का खंभा, बच्ची की हो गई थी मौत

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायलों का उपचार शहर की एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं रविवार को मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कार को सातनपुर पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
है। रोशनाबाद निवासी निहाल खान दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करते हैं। वह ईद के त्योहार पर अपने घर आए थे। शनिवार को निहाल अपनी पत्नी शबनम और बेटियों अवनीया, इनाया व अयात के साथ वैगनआर कार से अपनी ससुराल कमालगंज जा रहे थे। इस तोड़नी टावर बरेली हाईवे पर कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हादसा हो गया था। वैगनआर कार के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी, जिस पर बिजली के पोल लदे थे। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे बिजली के पोल कार में जा घुसे। इस टक्कर में कार सवार तीन बच्चियां और उनकी मां घायल हो गईं थी सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची इनाया को मृत घोषित कर दिया था। अन्य दो बच्चियों और उनकी मां को हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार है। रविवार को मृतक इनाया के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस का परिवार के लोग निहाल को ढाढ़स बंधाते नजर आए। हाईवे पर रहता है अंधेरा मालूम हो कि इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर अंधेरा रहता है। यह मुद्दा कई बार उठ चुका है। यहां तक के प्रभारी मंत्री के सामने भी है मुद्दा उठा है। जहां 31 मार्च तक लाइट शुरू होने की बात कही गई थी।शनिवार की रात हादसा हुआ तो एक बार फिर लोगों के जहां में हाईवे पर अंधेरे की बात सामने आई। लोगों का कहना था कि अगर लाइटिंग जल रही होती। तो हो सकता है यह हादसा नहीं होता। लोगों का कहना है की लाइट से अचानक से उड़ता हुआ ट्रैक्टर ट्राली कार चालक देख लेता और हादसा टल जाता। कार में आर पार हो गया था विद्युत पोल मालूम हो कि कार में विद्युत पोल आर पार हो गए थे। ऐसे में कर सवार निहाल की तीनों बेटी और पत्नी चपेट में आ गई थी। जबकि निहाल को चोट नहीं आई थी। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोग निहाल को ढांढस बंधाते रहे। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया बच्ची और उसकी मां रेफर है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तह रीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *