DniNews.Live

घाटमपुर में भक्तों के सिर आस्था की हरियालीः:पतारा में धूमधाम के साथ निकले जवारे, युवाओं और युवतियों ने लगवाई सांग, भक्ति गीत पर थिरके

घाटमपुर क्षेत्र के पतारा गांव में बुधवार को भक्तों के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह धूमधाम के साथ जवारे निकाले गए। जवारे रायपुर स्थित मां काली शक्ति पीठ से उठकर कानपुर-सागर राज्यमार्ग होते हुए सदर बजार प्रांगण में पहुंचे, यहां पर भक्तों ने करतब दिखाने के बाद अपनी सांग उतरवाई। जिसके बाद माँ के चरणों मे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति जवारे का आयोजन किया गया। यहां पर युवतियां अपने सिर पर आस्था के जवारे रखकर माँ काली शक्ति पीठ तक जाती है। वहीं युवक और युवतियां अपने मुह में आस्था की सांग लगवाते है। जिन्हें लगवाकर युवक कस्बे में स्थित सदर बजार प्रांगण में पहुंचते है। यहां पर भक्त करतब दिखाने के साथ माँ काली शक्ति पीठ का ध्यान करते हुए सांग को उतारवाते है। जिसके बाद यहां मेला का आयोजन होता है। यहां मेला देखने आसपास गांव के लोग आते हैं। गांव निवासी अनुज, अनिल, रामकिशोर, दीपक आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ कार्यक्रम मनाया जाता है। बताया कि इस कार्यक्रम से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जुलूस के चलते कानपुर सागर हाइवे पर आधा घंटे यातयात ठहरा रहा। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा समेत पुलिस बल तैनात रहा। जवारा निकलने के दौरान पुलिस ने कानपुर सागर हाइवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *