DniNews.Live

घाटमपुर में बाबा इलेवन बनी जीपीएल सीजन वन चैंपियन:रोमांचक फाइनल में जीत, ACP ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी, खिलाड़ियों से मिलाया हाथ

घाटमपुर क्षेत्र में स्वर्गीय सूर्यभान सिंह एवं स्वर्गीय बृजभान सिंह की स्मृति में आयोजित जी.पी.एल (ग्राम प्रीमियर लीग) सीजन वन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में बाबा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में बाबा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिवेदी गारमेंट्स इलेवन की टीम 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। बाबा इलेवन की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि रोहित ने 3 विकेट लेकर विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान राकेश यादव ने शानदार 48 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि एसीपी कृष्णकांत यादव द्वारा विजेता टीम बाबा इलेवन को ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रोहित को मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड दिया गया, जबकि जीतू तिवारी को बेस्ट बैट्समैन और राकेश यादव को गेम चेंजर ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा गेम चेंजर संस्था की ओर से भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह लोग रहे मौजूद इस मौके पर लाल जी सचान, इंद्रपाल सिंह परमार, चंद्रभान सिंह परिहार, पिंटू सिंह परमार, शेरभान सिंह फौजी, राजेश यादव, धीरेन्द्र सिंह राजावत, रामजी जादौन, राम गोपाल पासवान और वीरेंद्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नृपेंद्र सचान ने किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *