DniNews.Live

घाटमपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, स्थिति सामान्य:पंप संचालक बोले- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दे लोग

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यहां पर पंप में लोगों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल- डीजल मिल रहा है। पंपों में रोज की तरह बाइक सवार और कार सवार पहुंचकर गाड़ियों में ईंधन भरा रहे है। पेट्रोल पंप मैनेजरों ने कहा कि स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है, अफवाहों पर ध्यान न दें। कानपुर से लगभग चालीस किलोमीटर दूरी पर कानपुर -सागर हाइवे पर घाटमपुर नगर स्थित अनुराग ट्रांसपोर्ट एजेंसी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर दैनिक भास्कर टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पेट्रोल पंपों पर लाइन और पेट्रोल डीजल न मिलने की अफवाहों की स्थित जानने पहुंची। यहां पर हमारी मुलाकात पेट्रोल पंप के संचालक अपूर्व गुप्ता से हुई। उन्होंने हमें बताया कि उनके पास सात हजार लीटर पेट्रोल और बीस हजार लीटर डीजल का स्टॉक है, पेट्रोल डीजल की घाटमपुर क्षेत्र में कोई किल्लत नहीं है। यहां पर रोजाना पांच हजार लीटर पेट्रोल और 18 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है, इस समय पर ज्यादा बिक्री हो रही है। रोज की तरह बाइक सवार और कार सवार गाड़ियों में ईंधन भरवाकर जा रहे है। कही पर लाइन जैसा कुछ भी नहीं है। मैनेजर ने लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। दूसरे पंप में मिला सन्नाटा इसके बाद हम टेनापुर मोड़ के पास स्थित जय शारदा फ्यूल सेंटर पर पहुंचे, यहां पर पेट्रोल पंप में सन्नाटा पसरा हुआ था, एक डंपर में डीजल भरा जा रहा था, हमारी मुलाकात यहां के संचालक प्रवीण कुमार गुप्ता से हुई। उन्होंने बताया कि उनके पास पंद्रह हजार लीटर पेट्रोल और पंद्रह हजार लीटर डीजल स्टॉक में है। पंप में स्टॉक में पर्याप्त है, उन्होंने कहा कि लोग पैनिक होकर स्टॉक करने की कोशिश कर रहे है, जिससे हालत बिगड़ रहे है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *