Breaking News

घाटमपुर में नाला निर्माण में अनियमितता:पानी उल्टा बहने से सभासद नाराज, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट न करने पर इस्तीफे की चेतावनी


                 घाटमपुर में नाला निर्माण में अनियमितता:पानी उल्टा बहने से सभासद नाराज, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट न करने पर इस्तीफे की चेतावनी

घाटमपुर में नाला निर्माण में अनियमितता:पानी उल्टा बहने से सभासद नाराज, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट न करने पर इस्तीफे की चेतावनी

घाटमपुर नगर की बाबा गली में नाले के गलत निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड सभासद ने निर्माण में खामियों की शिकायत की तो ठेकेदार ने उल्टा जवाब देते हुए कथित तौर पर कहा, “पालिका से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक जहां शिकायत करनी है, कर दो। ठेकेदार की इस दबंगई भरी भाषा से नाराज होकर नगर पालिका के सभासद एकजुट हो गए। सभी ने अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार को लिखित शिकायत सौंपते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। सड़क पर बह रहा गंदा पानी
जानकारी के अनुसार, बाबा गली में बनाए गए नाले का पानी मूसानगर रोड स्थित मुख्य नाले में जाना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले का स्तर नीचे कर देने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे नाला ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोन पर शिकायत करने पर मिला चौंकाने वाला जवाब
वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार ने जब ठेकेदार को फोन कर समस्या दुरुस्त कराने को कहा, तो ठेकेदार ने कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया कि जहां चाहो शिकायत कर दो। इस व्यवहार से अन्य सभासद भी आक्रोशित हो गए। एक सप्ताह का अल्टीमेटम, नहीं हुई कार्रवाई तो इस्तीफा
सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी सभासद सामूहिक रूप से कमिश्नर के समक्ष इस्तीफा देंगे। ये सभासद रहे मौजूद
शिकायत में सभासद जितेंद्र कुमार, विवेक शुक्ला, मुकेश दीक्षित, गुड्डू पठान, तकी हैदर और उवैश अहमद उर्फ लाला समेत कई सभासद शामिल रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *