घर से मिला 2 कट्टा, 14 तलवार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल और एक फाइटर

भास्कर न्यूज | कटिहार मनसाही थाना पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर मीरकाहा गांव में छापेमारी कर अवैध हथियारों और चोरी की मोटरसाइकिलों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। थानाध्यक्ष मनसाही को 25 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि मीरकाहा गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा रखे है। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घर से दो कट्टा, 14 तलवार, 06 चोरी की मोटरसाइकिल और 01 फाइटर बरामद किया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ग्राम मीरकाहा निवासी मो. आरिफ (उम्र 30 वर्ष), पिता मो. इजराइल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है और अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने दो कट्टा, चौदह तलवार, छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक फाइटर बरामद किया। मनसाही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की मोटरसाइकिलें कहां से लाई गईं और हथियारों का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top