DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घर में मृत पाया गया व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी

खगड़िया| ठंड के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी नवीन कुमार ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को लेकर आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया किजिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होंगे। सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। यह आदेश ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जारी किया गया है। डीईओ ने बताया कि यह आदेश 24 दिसंबर तक पूरे जिले में प्रभावी रहेगा। सभी को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। खगड़िया | चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के डुमरी घाट मुहल्ला में रविवार को एक व्यक्ति अपने ही घर में मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान गोपाल कुमार ठाकुर (50 वर्ष), पुत्र स्व. रामाश्रय ठाकुर, डुमरी घाट कॉलोनी, थाना चित्रगुप्तनगर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अमितकांत कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 मुकुल कुमार रंजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


https://ift.tt/3owA6cy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *