उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के चिकंदरपुर गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वरदीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को घर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी दौरान ईश्वरदीन तेज आवाज में चिल्लाने लगे। चिल्लाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गांव में मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अचानक तबीयत बिगड़ने का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतक ईश्वरदीन अपने पीछे तीन बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply