DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घर के आंगन में मिला 45 वर्षीय महिला का शव:परिजनों को दुष्कर्म-हत्या की आशंका, जेठ बोला-चेहरे- शरीर पर चोट के कई निशान

कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में बुधवार को 45 वर्षीय महिला का शव उसके घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान महेश कुमार मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। रात पड़ोस में एक शादी समारोह में भोज खाने गई थीं शोभा परिजनों के अनुसार शोभा देवी मंगलवार रात पड़ोस में एक शादी समारोह में भोज खाने गई थीं और रात करीब 9 बजे घर लौट आई थीं। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों को संदेह हुआ। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा से झांककर देखने पर शोभा देवी आंगन में सीढ़ी के पास गिरी हुई मिलीं। घर में प्रवेश करने पर उन्हें मृत पाया गया। घर का सामान बिखरा पड़ा था, अनहोनी की आशंका मृतका के जेठ शंकर मंडल और देवर सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि शोभा देवी के चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। अरविंद मंडल ने आशंका जताई कि उनकी भाभी के साथ गलत हरकत कर हत्या की गई है। पति महेश कुमार मंडल दिल्ली में करते हैं मजदूरी परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोभा देवी घर पर अकेली रहती थीं। उनके पति महेश कुमार मंडल दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि बेटा सुजीत कुमार मंडल पटना में रहकर पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार, एसआई छोटू कुमार और प्रियंका कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बोली – मामले का होगा जल्द खुलासा अधिकारियों ने घर के अंदर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीशपुर की शोभा देवी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधी कोई बाहरी नहीं, बल्कि नजदीकी ही है।


https://ift.tt/lHNygG5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *