लखनऊ आशियाना इलाके में रहने वाली एक छात्र ने घर वालों से कहासुनी के बाद गोमती में कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव एक दिन पहले रीवर फ्रंट पर मिला था। पिता CISF में कमांडो है और मुंबई में तैनात है। एक दिन पहले छात्रा का शव महानगर स्थित रिवर फ्रंट पर मिला था। परिवार की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बलिया निवासी संतोष कुमार अपने परिवार के साथ लखनऊ के आशियाना सेक्टर पी में रहते हैं। पिता संतोष कुमार CISF में कमांडो पद पर तैनात है। 2 दिन पहले वह मुंबई से लखनऊ स्थित अपने घर आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर परिवार की सदस्यों में कहांसुनी हो गई। इसके बाद बेटी रिया कुमारी नाराज होकर घर के बाहर निकल गई और घर के दरवाजे पर कुंडी लगा दी। घर वालों ने दूसरी मंजिल पर जाकर पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया। और छात्रा को ढूंढना शुरू किया पर वह मिले नहीं। काफी देर ढूंढने के बाद जब वो नहीं मिली तो आशियाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस को रिवर फ्रंट से शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पारिवारिक जनों को शव की शिनाख्त के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे पारिवारिक ने शव की पहचान बेटी रिया के रूप में की। रिया इंटर पास करके नीट की तैयारी कर रही थी। परिवार में एक भाई मां पिता और दादी है। ऑटो से पहुंची थी रिवर फ्रंट पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रिया ऑटो से गोमती नगर रिवर फ्रेंड के लिए निकली थी। इस दौरान उसने ऑटो ड्राइवर से फोन लेकर अपनी सहेली को फोन करके बताया था कि वह गोमती नगर रिवर फ्रंट जा रही है। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि महानगर रिवर फंट में जो शव मिला है वो उनकी बेटी का है। पुलिस की शुरुआती जांच में घरेलू कलह सामने आ रही है।
https://ift.tt/KbkVqwp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply