ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार को आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। यह अस्पताल आयुर्वेद आधारित पंचकर्म चिकित्सा, योग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसी समग्र स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यहां ‘5 स्टेप थेरेपी टू रीजुवेनेशन’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें शुद्धिकरण (Detoxification), पोषण (Nourishment), संतुलन (Balance Maintenance), पुनर्निर्माण (Rebuilding) और विश्राम (Rest Recovery) जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन उपचारों से रोगों का इलाज करने के साथ-साथ शरीर और मन के संतुलन को भी मजबूत किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक आयुर्वेदाचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों के समाधान के लिए आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां अत्यंत प्रभावी हैं। आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल का लक्ष्य लोगों की दवाओं पर निर्भरता कम कर उन्हें प्राकृतिक उपचार की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल परिसर और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आरोग्य इंडिया वेलनेस हॉस्पिटल भविष्य में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply