Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

ग्रेटर नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया आयोजन, यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु


                 ग्रेटर नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया आयोजन, यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया आयोजन, यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक कार एवं बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ रौज़ा गोल चक्कर, 4 मैदान से विधिवत पूजन और ध्वज वंदन के साथ किया गया। यह यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए विभिन्न प्रमुख स्थलों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान भव्य झांकियां, भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा ‘लव जिहाद’ पर समाज को जागरूक करती एक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए राजकुमार डूंगर ने कहा कि हनुमान जी का चरित्र हमें त्याग, सेवा और निष्ठा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने जोर दिया कि यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार लें, तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, मेरठ प्रांत के विद्यार्थी प्रमुख समर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी का जीवन केवल भक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि शक्ति, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का आदर्श है। यात्रा में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। हाथों में भगवा ध्वज, माथे पर तिलक और जोश से भरे युवा पूरे मार्ग में अनुशासन बनाए रखते हुए चल रहे थे, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रहे थे। महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *