भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड खास टभका दक्षिण पंचायत में सरपंच की कथित “अराजक नीतियों’ के विरोध में घोषित अनशन की तिथि बढ़ाने के बाद 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को 2 बजे से उपवास रखकर चकफतेहगंज टोला, वार्ड 14 निवासी भारत भूषण साह ने ग्राम कचहरी खास टभका दक्षिण पर अनशन शुरू किया है। पहले यह अनशन 1 दिसंबर 2025 को होना था। भारत भूषण साह ने प्रशासन को बताया था कि 26 नवंबर को सूचना दिए जाने के बाद, समाज के कुछ जागरूक लोगों ने आपसी बातचीत और सामाजिक सद्भावना के माध्यम से स्थिति को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि ये सभी प्रयास असफल रहे और इसमें 29 नवंबर तक का समय निकल गया। उसके बाद 15 दिसंबर का समय निर्धारित किया। भारत भूषण साह ने वर्तमान सरपंच लक्ष्मी देवी पर आरोप लगाया है कि वे “पब्लिक मैंडेट द्वारा प्राप्त पद की गरिमा को नजरअंदाज करते हुए’ अपने पति अरविंद साह के अधीन होकर कार्य कर रही हैं। साह ने इसकी जानकारी अनुमंडलाधिकारी रोसड़ा सहित सांसद, विधायक, जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, थानाध्यक्ष और जिलाधिकारी जैसे कई पदाधिकारियों को प्रेषित की थी।
https://ift.tt/it0pAeH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply