![]()
गौरीगंज में निकली हिंदू स्वाभिमान पदयात्रा:सैकड़ों लोग शामिल हुए, जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर
आज हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज कस्बे में एक विशाल हिंदू स्वाभिमान पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा डीजे और ढोल नगाड़ों की अगुवाई में पूरे कस्बे का भ्रमण करेगी। इस पदयात्रा में कस्बे के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इस यात्रा के आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आदर्श त्रिपाठी ‘हैप्पी’, वार्ड नंबर 18 के सभासद अवनीश कुमार पांडेय और वार्ड नंबर एक के सभासद सनी सेठ सहित कई अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply