समस्तीपुर में 3 दिन पहले 2 बीघा 6 कट्ठा जमीन विवाद में गोलीबारी हुई थी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के संतोष साहनी के बेटे सोनू सहनी और अशोक सहनी के बेटे हरेंद्र सहनी के रूप में की गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिए गए हैं। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि 7 दिसंबर को सिलौत गांव में गोलीबारी हुई थी। हरिओम कुमार के अलावा 3 लोग जख्मी हो गए थे। तीनों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया था। घटना को लेकर हरेंद्र सहनी समेत 6 से अधिक लोगों को नामजद किया गया था। एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने सोनू और हरेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव का है। 7.6 एमएम के 4 खोखे मिले थे गोलीबारी के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तो पुलिस ने मौके से 7.6 एमएम गोली के 4 खोखे बरामद किए थे। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अब सभी को जेल भेजा जा रहा है।
https://ift.tt/pS1mqUn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply