पटना | गोलघर का मोटर खराब होने से तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे गोलघर घूमने पहुंचे, लेकिन उन्हें पीने का पानी नहीं मिला। वॉशरूम में भी पानी उपलब्ध नहीं होने से असुविधा झेलनी पड़ी। गोलघर परिसर के बगीचे की सिंचाई भी पानी के अभाव में बंद पड़ी है। वैसे गोलघर में वॉशरूम, पीने के पानी और हाथ धोने की सुविधा वर्षों से ठीक ढंग से संचालित नहीं हो रही है। पहले भी सीमित स्थानों पर ही पानी की व्यवस्था थी। अब मोटर खराब होने के कारण पूरी तरह बंद हो गई है।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live