DniNews.Live

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार:डंडा मारकर हाथ से गिराता था फोन, डराने के लिए रखता था तमंचा

गोरखपुर में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू डोम के रूप में हुई है। आरोपी 23 साल का बताया जा रहा जो सूरजकुंड डोमखाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 5 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अभियान के दौरान हुई कार्रवाई रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए रेलवे पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गोरखपुर जीआरपी टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को घड़ी गेट के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में किए बड़े खुलासे पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर चोरी करता था।
तमंचे से डराकर भाग जाता था आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने पास अवैध तमंचा इसलिए रखता था ताकि पकड़े जाने पर लोगों को डरा सके और मौके से भाग जाए। गोलू डोम चोरी किए गए मोबाइल और सामान को राह चलते लोगों को बेच देता था। उसी पैसे से वह अपना खर्च चलाता था। गिरफ्तारी के समय भी वह चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में स्टेशन के पास घूम रहा था। केस दर्ज कर, आगे की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी और अवैध हथियार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगेगी। साथ ही चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर भी असर पड़ेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *