DniNews.Live

गोरखपुर में SSB ने लगाया रक्तदान शिविर:18 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट, ट्रेनीज ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान


                 गोरखपुर में SSB ने लगाया रक्तदान शिविर:18 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट, ट्रेनीज ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गोरखपुर में SSB ने लगाया रक्तदान शिविर:18 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट, ट्रेनीज ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। बुधवार को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रेनीज ने हिस्सा लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की। शिविर का उद्घाटन संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर के उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. डी.के. मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
अधिकारियों और ट्रेनीज की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में आरटीसी के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक अनिल किशोर यादव (पीएमजी कमांडेंट) सहित कई अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और ट्रेनीज मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी.के. सुमन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना और उनकी टीम की देखरेख में शिविर संचालित किया गया। सभी जरूरी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए कुल 18 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। नियमित रूप से जारी हैं सामाजिक कार्य
SSB का प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों में लगातार भाग ले रहा है। जिला चिकित्सालय की टीम ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *