गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में बने आईटी पार्क का गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। पार्क GIDA कार्यालय के पास सेक्टर 7 में 3.5 एकड़ जमीन पर बना है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की ओर से लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। आईआईएम लखनऊ को जगह आवंटित की जा चुकी है। इस संस्थान की ओर से यहां इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें 20 सीटें होंगी। जहां युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। लोकार्पण के बाद STPI यहां आईटी कंपनियों को जगह आवंटित करेगी। कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां आईटी सेक्टर में लगभग 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

Leave a Reply