DniNews.Live

गोरखपुर में 3000 कर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित:सांप के काटने से बचाव के लिए अभियान शुरू, लोगों को करेंगे जागरूक

गोरखपुर में मंगलवार को चरगांवा विकास खंड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सांप के काटने की घटनाओं में कमी लाने और प्रभावित लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को सांप के काटने से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई, ताकि गांवों में सही समय पर जागरूकता पहुंचाई जा सके। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधि, ANM, शिक्षामित्र, कृषि मित्र, पशु मित्र और सफाई कर्मचारी शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि सांप के काटने की स्थिति में क्या करना चाहिए और किन गलत धारणाओं से बचना जरूरी है। साथ ही सभी को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। विधायक ने इलाज में देरी न करने की दी सलाह
कार्यक्रम में मौजूद पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सांप के काटने के मामलों में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई पुस्तिका के आधार पर लोगों को जागरूक करें और यह संदेश दें कि झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराना ही सुरक्षित विकल्प है। यह अभियान जनपद के सभी विकास खंडों में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 3000 प्रतिभागियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि गांव स्तर पर सही जानकारी पहुंचे और सांप के काटने के मामलों में समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *