केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां वो एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गोरखपुर की तारीफ करते हुए इसे त्रिवेदी की भूमि बताया। `उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां हमारी सरकार से पूरी तरह हताश हैं। उसका नतीजा आगामी चुनाव में देखने के लिए मिलेगा। सरकार की तारीफ किए शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से विकास हो रहा है और कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब जो नेता शिलान्यास करता है, वही उसका लोकार्पण भी करता है, जो पहले कम देखने को मिलता था। विपक्ष पर साधा निशाना विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को हताश और निराश बताया। उन्होंने कहा कि- विपक्षी दल बौखलाहट में ऐसे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का विरोध करते हैं, जो देशहित से जुड़े होते हैं। ये ऐसे लोग हैं जो आपदा में अवसर खोजते हैं। ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेदी संगम यहाँ दिखता है। ये भगवान बुद्ध की शांति की, कबीर साहब की क्रांति की और गुरु गोरखनाथ की शक्ति की भूमि है। जिसमें एक नहीं अनेकों क्रांतिकारियों ने जन्म लिया। आजादी की लड़ाई हो या जनता की सेवा करनी हो इसके लिए कई महापुरुष हुए हैं। मैं ऐसे लोगों को नमन करता हूँ। इसके बाद उन्होंने कहा कि- पहले ऐसे मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष एक साथ खड़े रहते थे, लेकिन अब कुछ दल हर स्थिति में राजनीतिक अवसर तलाशते हैं और प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश करते हैं। अब की जनता सब समझती है और लोग प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply