DniNews.Live

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा तापमान:तेज धूप से लोग परेशान, आने वाले दिनों में ऐसे ही रहेगा मौसम

गोरखपुर में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है और आज सुबह से ही तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती गई और दोपहर तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ बने रहने के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन में तेज धूप बनी रहेगी और गर्म हवाओं का असर भी बढ़ सकता है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दोपहर में असर ज्यादा, बाजारों में दिखा कम असर सुबह और शाम के समय हल्की राहत महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर पहुंच जा रही है। तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसका असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। भीड़ कम है और लोग जरूरी काम जल्दी निपटाकर घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। दोपहर में धूप से बचें, बाहर निकलते समय सिर ढकें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें। संभव हो तो जरूरी काम सुबह या शाम के समय ही करें, ताकि गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *