गोरखपुर में रविवार को 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
![]()
गोरखपुर में रविवार को 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
गोरखपुर के सरहरी इलाके में रविवार को यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपकेंद्र सरहरी से जुड़ी 33 KV लाइन सरहरी की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी, जिससे आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी। यूटिलिटी शिफ्टिंग के तहत होगा कार्य बिजली विभाग के अनुसार यह कार्य लाइन को व्यवस्थित करने और भविष्य में बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत का काम भी पूरा किया जाएगा। 7 घंटे तक रहेगी परेशानी, पहले से करें तैयारी लगभग 7 घंटे की कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली से जुड़े उपकरणों का उपयोग समय से पहले कर लें, ताकि दिक्कत कम हो सके।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
