गोरखपुर में रविवार को यूटिलिटी शिफ्टिंग और सीएम ग्रीड योजना के तहत कार्य होने के कारण कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने पहले ही सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने को कहा है। बिजली विभाग के अनुसार यह कार्य नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन फीडरों पर असर
उपकेंद्र जगदीशपुर से जुड़ी 33 केवी नैयापार लाइन और उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी करीमनगर व रेल विहार फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। राम जानकी नगर, मोती पोखरा और कृष्णा नगर भी प्रभावित
सीएम ग्रीड योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य के कारण राम जानकी नगर, मोती पोखरा और कृष्णा नगर फीडर की आपूर्ति भी रविवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तय समय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। विभाग ने सहयोग की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

Leave a Reply