गोरखपुर में अब गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, वैसे-वैसे गर्मी भी तेज होती गई। सुबह थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन दोपहर तक लोगों को धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम के रुख को देखते हुए अगले दो दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 25 और 26 मार्च को तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, इसलिए गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सुबह-शाम ठीक, दोपहर में ज्यादा परेशानी शहर में सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठीक लग रहा है, लेकिन दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। खासकर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप बहुत तेज हो जा रही है, जिससे लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है। लोग जरूरी काम जल्दी-जल्दी निपटा कर घर लौट रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… सेहत पर असर से बचने के लिए सावधानी जरूरी डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी और चक्कर जैसी दिक्कत हो सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। दोपहर में तेज धूप से बचें। बाहर निकलें तो सिर ढककर जाएं, खूब पानी पिएं और हल्के, ढीले कपड़े पहनें। ज्यादा देर धूप में खड़े न रहें और कोशिश करें कि जरूरी काम सुबह या शाम को ही निपटाएं। इससे गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply