![]()
गोरखपुर में टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कौड़ीराम एक्सिस बैंक के पास हादसे में तीन घायल, इलाज जारी
गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। पल्सर बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दीपक कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामकिशुन के पुत्र और चंवरिया खुर्द, थाना गगहा का निवासी था। दीपक अपनी पल्सर बाइक से कौड़ीराम से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गगहा की तरफ से सवारी लेकर आ रहा एक टेंपो ब्लॉक के पास एक्सिस बैंक के सामने पहुंचा। यहीं दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में विक्रम मौर्य (24 वर्ष) पुत्र गंगा मौर्य और अजय कनौजिया (22 वर्ष) पुत्र राजेश कनौजिया, दोनों निवासी चंवरिया, सहित अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply