गोरखपुर में इस के छठ महापर्व की रौनक बाजार, घर के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। शहर के तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हफ्ते भर पहले से ही घाटों पर पहुंच छठ के लिए रील वीडियो शूट कर रहे हैं। इतना ही नहीं आम लोगों के भी इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सअप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छठ की स्टोरी और स्टेटस देखने को मिल रहा है। फोन खोलते ही हर जगह छठ का ही माहौल दिख रहा है। सभी प्लेटफॉर्म्स पर छठ गीतों पर बने रील्स, घाटों की सफाई और सजावट की झलकियां और छठ के पारंपरिक ‘प्रसाद’ की तस्वीरें छाई हुई हैं। इंफ्लुएंसर्स बना रहे घाटों पर ट्रेंडिंग रील्स इस बार की छठ पूजा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक है। गोरखपुर के कई जाने-माने इंफ्लुएंसर्स पारंपरिक छठ लुक में तैयार होकर शहर के प्रमुख घाटों जैसे राजघाट, गुरु गोरक्षनाथ घाट और अन्य जगहों पर पहुंच रहे हैं। वे छठ के लोकगीतों पर रील्स और वीडियो शूट कर रहे हैं, जो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं इनके रील और पोस्ट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। भर भर के लाइक, कमेंट और शेयर किया जा रहा है। संस्कृति से जुड़े यंग क्रिएटर्स
हाल ही में, राप्ती नदी के तट, गुरु गोरक्षनाथ घाट पर नैना गुप्ता, रूपाली पाल,निशा राज, प्राख्या और धीरज जैसे तमाम युवा इंफ्लुएंसर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर रील वीडियो देखने को मिल रहा है। जो जम कर वायरल भी हो रहा है। ये सभी इंफ्लुएंसर लाल, पीली साड़ी पहन कर व्रती का रूप लिया फिर छठ के अलग अलग प्रसिद्ध गानों पर डांस और एक्टिंग किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इनके पोस्ट को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो अपने स्टोरी और स्टेटस पर भी शेयर कर रहे हैं। इंफ्लुएंसर्स का मानना है कि ऐसे त्योहारों पर रील बना कर हमें बहुत अच्छा लगता है। वहीं इसके माध्यम से हम लोगों को अपने परंपरा से जुड़ने और उसका सम्मान करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। पारंपरिक गीतों पर बने रील्स आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं, और इससे नई पीढ़ी को भी पर्व की संस्कृति से जुड़ने का मौका मिल रहा है। पुरानी यादों को कर रहे ताजा इस बार का छठ महापर्व के शुरू होने के पहले से ही लोग उस उत्सव में डूबे हुए हैं। पिछले साल के फोटो और वीडियो को स्टेटस और स्टोरी पर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं फेसबुक रील और पोस्ट्स पर भी पिछली यादों को ताजा किया जा रहा है। बाजार से लेकर घाट तक तैयारी
चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ के साथ हो चुकी है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंडी में बेमौसमी और मौसमी फलों की बहार है। व्रती महिलाएं और परिवार पूरी के लोग श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा की सामग्री जुटाने में लगे हैं। गोरखपुर में छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और सोशल मीडिया के संगम का एक बड़ा उत्सव बन गया है, जिसकी गूंज डिजिटल दुनिया में भी सुनाई दे रही है।
https://ift.tt/3TmPlQw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply