Breaking News

गोरखपुर में खुशबू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:रिश्ता तोड़ने पर गला रेता, देवर के दोस्त ने भाभी की हत्या की थी


                 गोरखपुर में खुशबू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:रिश्ता तोड़ने पर गला रेता, देवर के दोस्त ने भाभी की हत्या की थी

गोरखपुर में खुशबू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:रिश्ता तोड़ने पर गला रेता, देवर के दोस्त ने भाभी की हत्या की थी

गोरखपुर में खुशबू हत्याकांड के आरोपी सीताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबीर की सूचना पर कौड़ीराम में उसे घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा कि तभी बाइक से गिरने से उसका एक पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया। आरोपी सीताराम और मृतिका खुशबू के बीच लगभग 2 साल से अफेयर चल रहा था। वह पड़ोस में ही रहता था और खुशबू के देवर का दोस्त था। घरवालों के समझाने और पंचायत बुलाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। बुधवार शाम देवर ने उसे घर बुलाया। दोनों के हाथ में गंगाजल देकर रिश्ता खत्म करने की कसम दी। खुशबू ने उसकी बात मानकर कसम खा लिया। यह सुनते ही आरोपी ने चाकू से उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। और मौके से फरार हो गया था।महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। उसका पति दुबई में रहता है। जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी
एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि खुशबू गौतम की हत्या कर फरार चल रहे सीताराम के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह सोहगौरा बंधे से झंगहा की तरफ भागने वाला है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की इस बीच शुक्रवार की रात में 8: 56 बजे एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बाइक से तेजी से भागने लगा कि तभी अचानक सड़क पर बाइक स्लिप करने से वह गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सीताराम निवासी गजपुर तिवारी टोला का निवासी बताया। बाइक से गिरने से उसके दाहिने पैर के निचले भाग में गम्भीर चोट आई और खून निकल रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद हालत में सुधार होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पहले पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए- 3 साल पहले शादी, पति दुबई में: गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर के कटरा बाजार में प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है। उनके दो बेटे उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ हैं। उपेंद्र की शादी 3 साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। गला रेतकर आरोपी फरार: बुधवार शाम को सीताराम ने खुशबू का गला रेत दिया। खून से लथपथ खुशबू जमीन पर गिर पड़ी। सीताराम मौके से फरार हो गया। परिजन खुशबू को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार: सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद परिवारवाले माने। खुशबू के ससुर प्रकाश की तहरीर पर सीताराम पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बाद में गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में खुशबू का अंतिम संस्कार किया गया। अब पढ़िए पुलिस पूछताछ में क्या-क्या खुलासे हुए- SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी। देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन, बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू के सामने बात की। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। सीताराम ने हामी भर दी। फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। इस पर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खा ली। यह सुनते ही सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया। फिर भागने लगा। लहूलुहान भाभी को बचाने चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *