गोरखपुर में खुला मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:VIDEO में जानिए क्यों है इतना खास, देखिए ग्राउन्ड रिपोर्ट
![]()
गोरखपुर में खुला मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स:VIDEO में जानिए क्यों है इतना खास, देखिए ग्राउन्ड रिपोर्ट
गोरखपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटाघर में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए सीएम योगी ने “शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स” का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह परियोजना गोरखपुर के व्यापारिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जहां हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। देखिए 2 तस्वीरें हजारों दुकानदारों को मिलेगा फायदा इस इलाके में हजार से ऊपर व्यापारी व्यापार करते हैं। घंटाघर, पांडेयहाता और रेती जैसे इलाकों में पहले अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इन बाजारों में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और नेपाल बॉर्डर तक से व्यापारी होलसेल सामान लेने पहुंचते हैं। पुरानी बसावट और संकरी सड़कों की वजह से यहां पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। जिससे ट्रैफिक और भी ज्यादा प्रभावित होता था। अब इस नए मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के बनने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करीब 1540 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया है। जिसकी लागत लगभग 27.26 करोड़ रुपये आई है। यहां पार्किंग के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया गया है। यह कम्प्लेक्स भारत का पहला ऐसा कॉम्प्लेक्स होगा जहाँ की सभी दीवारों पर स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े किस्से कहानी पेंट हुए नजर आएँगे लोगों के बीच यह चित्रकारी काफी चर्च का विषय भी बना हुआ है। जिससे यह जगह सिर्फ गाड़ी खड़ी करने के लिए ही नहीं बल्कि व्यापार के लिए भी उपयोगी बन गई है। इस इमारत में दुकानदारों को भी स्थान दिया गया है, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मल्टीलेवल पार्किंग की खास बातों को समझिए:
यह गोरखपुर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स है। इससे पहले गोलघर में भी एक मल्टीलेवल पार्किंग संचालित हो रही है। इस नई सुविधा से घंटाघर, माया बाजार और हिंदी बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में जाम और पार्किंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। पांडेयहाता में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स इसके साथ ही सरकार पांडेयहाता विरासत गलियारा में एक और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना पर लगभग 36.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी और कुल 65 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा भी होगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
