Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:CM बोले- पत्रकार समाज का आईना, इन्हें सस्ते आवास व कैशलेस हेल्थ सेवा मिले


                 गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:CM बोले- पत्रकार समाज का आईना, इन्हें सस्ते आवास व कैशलेस हेल्थ सेवा मिले

गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली:CM बोले- पत्रकार समाज का आईना, इन्हें सस्ते आवास व कैशलेस हेल्थ सेवा मिले

गोरखपुर में सोमवार को गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने पत्रकारों के लिए सस्ते आवास और कैशलेस स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने की बात भी कही। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र का आधार अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं और लोकतंत्र संवाद से चलता है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान आलोचना होना स्वाभाविक है। लेकिन उसे व्यक्तिगत भावना से नहीं जोड़ना चाहिए। यदि सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाए तो उसका बेहतर परिणाम सामने आता है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और मीडिया जिस रूप में समाज को प्रस्तुत करता है, लोग उसी रूप में उसे देखते हैं। हिंदी पत्रकारिता का इतिहास भी किया याद सीएम ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग 200 वर्ष पहले, 30 मई 1826 को उदंत मार्तंड नामक पहले हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत जुगुल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से की थी। उस समय देश गुलाम था और हिंदी भाषी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। प्रेस क्लब भवन और सुविधाओं पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रेस क्लब को एक साधारण भवन मिला था। लेकिन 2017 के बाद सरकार ने इसे भव्य स्वरूप देने का काम किया है। अब यहां सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार अपनी गतिविधियां आसानी से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। साथ ही वेलफेयर योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पत्रकारों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधा की योजना मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरी सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में जो बड़े दुर्दांत माफियाओं ने अवैध रूप से जमीन कब्जा किया था। उसको वापस लेकर गरीबों के मकान बनवाए हैं। सरकार गरीबों के लिए आवास बना रही है और भविष्य में पत्रकारों के लिए भी सस्ते आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने परिवार के साथ रह सकें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में भी काम किया जाएगा। क्योंकि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कम ध्यान दिया जाता है। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है: पदाधिकारी:
कार्यकारिणी सदस्य:


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *