DniNews.Live

गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह और अदिवि शेष:आज रात रिलीज होगा ‘टचबडी’ सांग, पवन सिंह बोले- खुद को पूरी तरह झोंक दिया

गोरखपुर में पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाने ‘टचबडी’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और फिल्म के मुख्य कलाकार अदिवि शेष मौजूद रहे। दोनों सितारों ने गाने से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं और बताया कि यह गाना शनिवार रात में रिलीज किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह फिल्मी रंग में नजर आया और गाने को लेकर उत्सुकता साफ दिखी। दो भाषाओं में तैयार हुआ गाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि ‘टचबडी’ गाने को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है, जिससे यह देशभर के दर्शकों तक पहुंचे। गाने में जॉनिता गांधी की आवाज भी शामिल है, जिसने इसे और खास बना दिया है। टीम का कहना है कि गाने को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की गई है। पवन सिंह बोले- इस बार खुद को पूरी तरह झोंक दिया
पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘टचबडी’ उनके लिए एक सामान्य गाना नहीं है, बल्कि यह उनके करियर का एक अलग अनुभव है। मैं हर बार नया करने की कोशिश करता हूं, लेकिन इस बार मैंने खुद को पूरी तरह इस गाने में झोंक दिया है। इसमें जो ऊर्जा, जो पावर और जो अंदाज है, वह दर्शकों को सीधे महसूस होगा।” उन्होंने आगे कहा, “यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि देखने और महसूस करने के लिए बनाया गया है। जब लोग इसे देखेंगे, तो उन्हें लगेगा कि इसमें दिल से मेहनत की गई है।” पवन सिंह ने यह भी कहा कि अदिवि शेष और जॉनिता गांधी के साथ काम करना उनके लिए खास रहा। “इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना गर्व की बात है और इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला,” उन्होंने कहा। अदिवि शेष बोले—‘टचबडी’ फिल्म की आत्मा है
अदिवि शेष ने अपने अंदाज में गाने को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पूरी फिल्म की पहचान और उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा, “जब हमने इस गाने के बारे में सोचा, तभी तय कर लिया था कि इसे सामान्य नहीं रहने देंगे। हम चाहते थे कि यह गाना फिल्म की पूरी ऊर्जा, उसका दर्द, उसका जोश सब कुछ एक साथ दिखाए।” अदिवि शेष ने आगे कहा, “इस गाने में जो पावर है, वह सीधे दर्शकों तक जाएगी। पवन सिंह की आवाज ने इसमें जान डाल दी है। जब उन्होंने गाया, तो हमें लगा कि अब यह गाना और भी बड़ा हो गया है।उन्होंने जॉनिता गांधी की तारीफ करते हुए कहा, “उनकी आवाज ने गाने में संतुलन और मिठास दी है। एक तरफ पावर है, तो दूसरी तरफ भावनाएं—यही इस गाने की खासियत है।” उन्होंने यह भी कहा कि गाने की शूटिंग और प्रस्तुति पर काफी मेहनत की गई है। “हमने हर सीन को इस तरह तैयार किया है कि दर्शकों को कुछ नया और बड़ा देखने को मिले। यह गाना फिल्म देखने की उत्सुकता को और बढ़ाएगा,” उन्होंने कहा। डांस, स्टाइल और परफॉर्मेंस बनेगा बड़ा आकर्षण
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गाने में पवन सिंह, अदिवि शेष और जॉनिता गांधी की परफॉर्मेंस, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस इसे खास बनाएंगे। टीम को उम्मीद है कि यह गाना इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बन सकता है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं और संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है। 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
इस मौके पर यह भी सामने आया कि पैन इंडिया फिल्म में पवन सिंह की मौजूदगी भोजपुरी कलाकारों के लिए बड़ा मौका है। इससे उनकी पहचान अब क्षेत्रीय स्तर से आगे बढ़कर देशभर में मजबूत हो रही है। फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का निर्देशन शनील देव ने किया है। फिल्म अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने की रिलीज से पहले हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने माहौल को पूरी तरह तैयार कर दिया है और अब दर्शकों को रात में ‘टचबडी’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *