DniNews.Live

गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का इलेक्शन कल:11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 10 बजे से होगी वोटिंग

गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार को बार एसोसिएशन का इलेक्शन होने वाला है। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री सहित कुल 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशियों ने दांव लगाया है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सुबह 10 से वोटिंग शुरू हो जाएगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसके लिए मंगलवार की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सभी वोटर्स को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। यह देखा जाएगा कि वे सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रर्ड मेंबर हैं या नहीं। वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग शुरू की जाएगी। इलेक्शन को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह और डर दोनों का माहौल है। उनका कहना है कि महीनों की मेहनत का फल 1 अप्रैल को पेटियों में कैद हो जाएगा। जानिए किस पद पर कितने प्रत्याशी… अध्यक्ष पद इस पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। जिनमें अजय कुमार सिंह, अनुराग दुबे, अभिमन्यु प्रसाद पांडेय, उमापति उपाध्याय, गिरिजेश मणि, मनोज पांडेय, योगेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रवि प्रकाश शुक्ल, विनोद कुमार यादव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, अनिल मिश्र, अमरनाथ, गोविंद शुक्ल, गौरी शंकर गुप्ता, रत्नेश कुमार पाठक और शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से ऊपर) इस पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। जिनमें अजय कुमार शुक्ल, अमित त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आफताब हुसैन, दीन दयाल त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ, शिव गुप्ता, शिव निषाद, सतीश पांडेय, सुजीत सिंह, हरीश तिवारी और हेमंत मिश्रा हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से कम) इस पद के लिए भी 10 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। जिनमें अनीता शर्मा भट्ट, अंशुमान पाठक, आशुतोष पांडेय, कृतिका त्रिपाठी, गीता गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार, सुमित मिश्रा, हितांशु त्रिपाठी शामिल हैं। मंत्री पद इसके लिए कुल 10 प्रत्याशी का भाग्य कल तय होगा। जिनमें अजयानंद सिंह, अनुज अस्थाना, अमित शुक्ला, आशीष पांडेय, आशुतोष मिश्र, नफीस अख्तर, राहुल तिवारी, सतीश द्विवेदी, संतोष उपाध्याय हैं। कोषाध्यक्ष पद इस पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें देवेंद्र प्रताप सरोज, प्रवीन शुक्ला, मनीष यादव, मनोज श्रीवास्तव, रविंद्र भूषण धर दुबे, दीप्ती उपाध्याय, ललिता पांडेय शामिल हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद इस पद के लिए 5 प्रत्याशी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रमोद धर दुबे, रमेश यादव, राकेश पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए अमरनाथ कुशवाहा, उर्मिला सिंह, तीर्थराज मिश्र, नितीश कुमार गौड़, विनय पांडेय और शशांक शुक्ल ने अपना भाग्य आजमाया है। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद के लिए चार प्रत्याशियों ने जोर आजमाया है। जिनमें अंबिका प्रसाद, आशुतोष दुबे, विजय कुमार सिंह और मदुसूदल हसन शामिल हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 लोग चुने जाएंगे। इस पद पर 10 लोग चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें अब्दुल कदीर उस्मानी, आशुतोष श्रीवास्तव, केशरी चंद, धनंजय त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, राकेश शुक्ल, रंजन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता और सुशील सिंह शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें अमित पांडेय, अमित साहनी, आलोक गोयल, रोशनी आर्या, चंद्र भूषण, धीरज यादव, पवन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, मोहम्म्द आसिम, विश्वजीत चौरसिया, स्पर्श श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, सज्जन पांडेय और हर्ष कुमार शुक्ल शामिल हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *