गोरखपुर के जिला जेल में महिला बंदियों के लिए आयोजित फ्रूट प्रीजर्वेशन (फल संरक्षण) ट्रेनिंग कैंप आयोजन किया गया। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने उन्हें सिखाया कि सीजनल फलों को कैसे लंबे समय तक सुरक्षित किया जा सकता हैं। उन्हें प्रैक्टिकली कई तरीके बताएं गए। 20 से 28 मार्च तक चले इस खास ट्रेनिंग के बाद 29 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने सभी महिला बंदियों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर उन्होंने बंदियों की मेहनत की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। कवियों ने भागवत गीता पर छेड़े सुर
सर्टिफिकेट वितरण समारोह के दौरान ‘अपना ट्रस्ट’ की तरफ से कवि सम्मेलन और नव दुर्गा भजन संध्या का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों और मेहमानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कलाकारों ने श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित अपनी कविताओं से वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रोग्राम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने की। मुख्य अथिति के तौर पर राकेश श्रीवास्तव और प्रमोद चोखानी मौजूद रहे। इनके अलावा आयोजक स्वेच्छा श्रीवास्तव, संचालक और सहसंयोजक मिन्नत गोरखपुरी, कवि आशियां गोरखपुरी, गरिमा गुप्ता, आदित्य राय, गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक, योगी शिवा, सचिन सच्चर के साथ जेल अधीक्षक डी०के० पाण्डेय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार उप जेलर, आदित्य कुमार जायसवाल, कृष्णा कुमारी और कारगार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply