Breaking News

गोमती नगर महासमिति की कार्यपालिका बैठक संपन्न:राजनाथ सिंह वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि हो सकते हैं, चुनाव 31 अगस्त तक होंगे


                 गोमती नगर महासमिति की कार्यपालिका बैठक संपन्न:राजनाथ सिंह वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि हो सकते हैं, चुनाव 31 अगस्त तक होंगे

गोमती नगर महासमिति की कार्यपालिका बैठक संपन्न:राजनाथ सिंह वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि हो सकते हैं, चुनाव 31 अगस्त तक होंगे

लखनऊ गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की कार्यपालिका बैठक विशाल खंड-3 में आयोजित हुई। बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने महासमिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सभी समितियों के चुनाव 31 अगस्त तक कराने का फैसला लिया गया। समितियों की संख्या करीब 100 होने के चलते महासमिति के संविधान में संशोधन का भी निर्णय लिया गया। महासमिति का वार्षिकोत्सव 11 अप्रैल को होगा बैठक में बताया गया कि महासमिति का वार्षिकोत्सव 11 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी समितियों को सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विशाल खंड-3 में जलापूर्ति सुधार के लिए नलकूप लगवाने का आश्वासन दिया गया। नगर निगम द्वारा मानकों के विपरीत कराए जा रहे पैचवर्क को लेकर शिकायत उठाई गई। बैठक में वीएन पांडे को विनम्र खंड का खंड प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे, सहित विभिन्न पदाधिकारी और सभी खंडों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *