गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित लक्ष्मण गौशाला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, लखनऊ उत्तरी विधायक नीरज बोरा, उनकी पत्नी बिंदु बोरा, पूर्व गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह और बड़ी संख्या में उपस्थित गौभक्तों ने विधि-विधान से गौ पूजन किया। गायों को खिलाई हरी सब्जियां, लिया आशीर्वाद पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गायों को फूल, गुड़ और हरी सब्जियां अर्पित कीं। इसके बाद मंत्री जयवीर सिंह और विधायक नीरज बोरा ने स्वयं गायों को चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। मौके पर महिलाओं और बच्चों ने भी परंपरागत तरीके से गाय की परिक्रमा की और गोमाता से सुख-समृद्धि की कामना की। गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा– जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, “गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। इनके बिना कृषि, अर्थव्यवस्था और जीवन की कल्पना अधूरी है। गोपाष्टमी का पर्व हमें सेवा और करुणा का संदेश देता है।” विधायक नीरज बोरा बोले – हर मोहल्ले में हो एक गौशाला लखनऊ उत्तरी विधायक नीरज बोरा ने कहा कि गौशालाएं सिर्फ पूजा का स्थान नहीं बल्कि पर्यावरण और समाज कल्याण की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में एक सुसंगठित गौशाला का होना जरूरी है, ताकि बेसहारा पशुओं को आश्रय मिल सके। श्रद्धालुओं ने किया भव्य आयोजन कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौशाला परिसर को फूलों से सजाया गया था और आगंतुकों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रही।
https://ift.tt/j5ey4gT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply