चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेला के संस्थापक और अपने जीवन काल में दशकों तक नगरपालिका के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय गोपाल कृष्ण करवरिया की 16वीं पुण्यतिथि रामायण मेला परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी स्थापित प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिले भर के प्रतिष्ठित नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चित्रकूट के प्रमुख अखाड़ों के साधु-संत उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गोपाल कृष्ण करवरिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें ‘युग दृष्टा’ और ‘चित्रकूट में आध्यात्मिक चेतना जगाने वाला महामना’ बताया। पुष्पांजलि के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके शुभचिंतकों ने अपने विचार व्यक्त किए। रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, अभय महाजन, भरत पाठक, चंद्र प्रकाश खरे, संतोष मिश्रा, संत मदन गोपाल दास, विपिन बिराट, सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी ईलेश जैन और जगदीश गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलाल द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply