गोपालगंज में मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। जिले में सुबह की शुरुआत साफ आसमान और खिली धूप के साथ हुई, जिसके बाद दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सात-आठ बजे तक मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन नौ बजते-बजते धूप तीखी हो गई। वातावरण में गर्माहट महसूस की जाने लगी, और सूर्य की तेज किरणें सीधे धरती पर पड़ रही थीं। लोग अब गर्मी से बचाव के उपाय तलाश रहे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग अब गर्मी से बचाव के उपाय तलाश रहे हैं। किसानों के लिए यह मौसम दोहरी चुनौती लेकर आया है, क्योंकि खेतों में काम का दबाव है और बढ़ता पारा उनकी सहनशक्ति की परीक्षा ले रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ हवाओं के प्रभाव और आसमान के पूरी तरह साफ होने के कारण सौर विकिरण सीधे जमीन तक पहुंच रहा है। हवा में नमी की कमी भी गर्मी बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। लोगों को सतर्क रहने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह फिलहाल गोपालगंज के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। आने वाले कुछ घंटों में पारा और चढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/RbnYmMk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply