गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मिर्ज़ापुर गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पाटीदारों के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था घटना के संबंध में बताया जाता है कि आशीष कुमार सिंह और उनके पाटीदारों के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आशीष ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व उनके पिता की हत्या कर दी गई थी, जिसके आरोपी जेल भी गए थे। जेल से छूटने के बाद से आरोपी लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे हैं। आशीष के अनुसार, जब वह बच्चों को पढ़ाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। लाठी-डंडों से सिर पर हमला कर दिया इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। उन्हें पहले हथुआ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया।
https://ift.tt/9xqv7FA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply