जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका उद्देश्य जन सुराज के संगठन को जनता की सच्ची आवाज बनाना है, ताकि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार गांव-गांव तक किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं तथा जागरूक नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा। समस्याओं को समझें और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बिहार चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं, तब भी यदि लोग उसी सरकार को दोबारा चुनते हैं, तो इन समस्याओं के खत्म होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रखेंगे किशोर ने कहा कि वे लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रखेंगे, ताकि राज्य में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक पहल हो सके। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जन सुराज ने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पंचायतों में जन सुराज के प्रतिनिधि दमखम से चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे।
https://ift.tt/dLOHQ4S
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply